Quantcast
Channel: Newstracklive.com | photos-gallery
Viewing all articles
Browse latest Browse all 13325

उड़ता पंजाब फिल्म में कुछ ये रहेगा शामिल हैउड़ता पंजाब फिल्म में कुछ ये रहेगा शामिल है

$
0
0

बाॅलीवुड में अभी तो कई फिल्मों के ट्रेलर सामने आ रहे हैं लेकिन अभी तक उड़ता पंजाब फिल्म का ट्रेलर सामने नहीं आया लेकिन दर्शकों के बीच में इसकी उत्सुकता बनी हुई है।  फिल्म की कहानी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन मुख्य किरदार सामने आ गए हैं। आलिया भट्ट, शाहिद कपूर और करीना कपूर का लुक आपको चौंका देगा।

इस फिल्म में आलिया एक बिहार की लड़की के किरदार में हैं। फिल्म उड़ता पंजाब में आलिया को देख और उनके डायलॉग सुन दर्शक चौंक जाएंगे। आलिया के अपोजिट उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर नजर आएंगे। शाहिद इस फिल्म में एक रॉकस्टार्स की भूमिका में हैं। इस किरदार के लिए उन्होंने अपने बाल बढ़ाए और वजन भी घटाया है।

करीना कपूर इस फिल्म में एक डॉक्‍टर की भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले वह फिल्म थ्री ईडियट्स में भी डॉक्‍टर की भूमिका में नजर आई थीं। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ उड़ता पंजाब में एक पुलिस ऑफिस के कैरेक्‍टर में नजर आएंगे।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 13325

Latest Images

Trending Articles



Latest Images