Quantcast
Channel: Newstracklive.com | photos-gallery
Viewing all articles
Browse latest Browse all 13325

दुनिया में है ऐसे अद्भुत वृक्ष जो है आपकी कल्पना से भी परेदुनिया में है ऐसे अद्भुत वृक्ष जो है आपकी कल्पना से भी परे

$
0
0

दुनिया में कई प्रजाति के वृक्ष है कहा जाता है की आज तक जितने वृक्ष की पहचान और गिनती हो चुकी है उतने ही अभी रिकार्ड में शामिल होना बाकी है और आपने भी ऐसे कई वृक्ष देखे होंगे जिनका आकर और वनावट हमारी कल्पना से भी बहुत दूर होता है , तो आइये आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही पेड़ो के बारे में बताते है जिनकी तस्वीरे देखकर ही आप कह देंगे वाह .... क्या अजब गजब है ये वृक्ष 

Teapot Baobab (ट्रीपॉट बाओबाब)- मैडागास्कर में ही मिलने वाले ये शानदार वृक्ष 1000 वर्ष पुराने हैं। बाओबाब की यह एक संकटग्रस्त प्रजाति है। इसके कई पेड़ 80 मीटर ऊंचे तथा उनके धड़ का घेरा 25 मीटर से भी ज्यादा है। सूखे के दिनों में तने का फूला हुआ भाग पानी के स्रोत का काम करता है। बहार के मौसम में इनके फूल महज २४ घंटे टिकते हैं। इन फूलों का चित्र मैडागास्कर के 100 फ्रैंक के नोट पर अंकित किया गया है।

Silk Cotton Trees of Ta Prohm (सिल्क कॉटन ट्री)- ये पेड़ सचमुच विलक्षण हैं। यदि आप दक्षिण-पूर्व एशिया की सैर पर जा रहे हैं तो यह निश्चित ही देखने योग्य जगह है। ये पेड़ Ta Prohm मंदिर की सबसे बड़ी खासियत हैं। सिल्क कॉटन ट्री की जड़ें प्राचीन मंदिर के चारों ओर लिपटी हुई हैं तथा पेड़ काफी ऊंचाई तक गया है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल है। 

Hyperion(हाइपेरियन)- हाइपेरियन एक कोस्ट रेडवुड या कैलिफोर्निया रैडवुड है। यह पृथ्वी पर सबसे ऊंचा पेड़ है। इसके पेड़ आमतौर पर 1200 से 1800 साल जिन्दा रहते हैं। हाइपेरियन 115.5 मीटर लम्बा तथा 9 मीटर व्यास का होता है। इसका मतलब हुआ कि यह न्यूयॉर्क की 'स्टैच्यू आफ लिबर्टी' से ऊँचा है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 95% मूल कोस्ट रेडवुड काटे जा चुके हैं तथा इन विशाल वृक्षों के संरक्षण की स्थिति बड़ी नाजुक है।

Bottle Tree (बोतल वृक्ष)- नामीबिया में पाया जाने वाला यह वृक्ष धरती पर सबसे घातक पेड़ों में से एक है। इस वृक्ष का दूधिया रस बहुत जहरीला होता है। पुराने जमाने में शिकारी अपने तीर को जहरीला बनाने में इसका इस्तेमाल करते थे। चूंकि इसके तने की शक्ल बोतल जैसी होती है इसलिए इसे बोतल वृक्ष कहा जाता है। आमतौर पर यह पर्वतीय प्रदेशों में उगता है। बोतल वृक्ष के फूल सुंदर होते हैं और प्राय: गुलाबी या सफेद रंग के होते हैं, जो मध्य की ओर गहरे काले या लाल रंग के होते हैं।

 Wawona Tree (रेडवुड)- वावोना पेड़ एक कोस्ट रेडवुड था जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका के योसमाइट राष्ट्रीय उद्यान के मैरिपोसा ग्रोव में स्थित था। वर्ष 1881 में इसके तने को बीच में से काटकर एक सुरंग बना दी गयी। तभी से यह एक लोकप्रिय और आकर्षक पर्यटन स्थल बन गया था। सन 1969 में भारी हिमपात तथा शिखर पर भार के चलते यह वृक्ष धराशायी हो गया। ऐसा   अनुमान है कि यह रेडवुड 2300 साल पुराना था।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 13325

Latest Images

Trending Articles



Latest Images